रायबरेली

मुंह में गिट्टी भर कर बांध दिया कपड़ा, फिर दो लोगों ने बारी-बारी से किया रेप

दो मामले रायबरेली जिले के अलग अलग थानों में एक किशोरी और महिला के साथ दुष्कर्म करने के आये है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 12:47 PM IST
raebareli

रायबरेली. यूपी में बच्चियों और महिलाओं से सम्बन्धित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार प्रदेश की जनता को कितनी भी सफाई दे कि यहां पर कानून बहुत ही अच्छा और लोगों के साथ अन्याय नाम की चीज नही है लेकिन अगर महिलाओं से जाकर उनके दिल से यह बात पूछी जाये तो उनका यही कहना है कि समाज में कुछ ऐसे लोग है जिनकों कानून का कोई डर नाम की चीज नही है। और वह लगातार महिलाओं और मासूम बच्चीयों के साथ गलत व्यवहार करते नजर आ जायेगें। अगर कोई महिला पुलिस के पास जाती है। तो पुलिस ज्यादातर ऐसे मामलों को अनुसुनी करके टालने की कोशिश करती है। और परिवार दर दर की ठोकरे खाते नजर आते है। ऐसे ही दो मामले रायबरेली जिले के अलग अलग थानों में एक किशोरी और महिला के साथ दुष्कर्म करने के आये है।

रायबरेली हरचन्दपुर थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में खाना बनाने गए दो लड़को ने रात में गांव की किशोरी को उसके घर में बंधक बनाकर दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। थाने के एक गांव में बुधवार शाम को लड़के की बारात जानी थी । दिन में दो युवक वहां खाना बनाने आए थे। एक युवक दिन से ही लगभग 12 वर्षीय किशोरी के साथ अश्लीलता कर रहा था। जिस पर उसने अपने चाचा से युवक की शिकायत की । रात में उन्हें डाट फटकार करके छोड़ दिया गया था। बताया जाता है कि रात में किशोरी अपने दरवाजे पर परिवार के साथ लेटी हुई थी रात करीब दो बजे वहां पहुंचे युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर गिट्टी डालकर मुंह कपड़े से बांध दिया और हाथ भी बांध दिए। युवको ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ डाले । किशोरी के चीखने पर छीना झपटी कर रहे दोनों युवक भाग निकले।

ग्रामीणों ने तभी उनकी तालाश में जुटे थे। आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। मां के द्वारा शाम को थाने जाकर आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवकों को हिरासत में लिया है।

इसी तरह का दूसरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक महिला के साथ रेप किया गया । पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला यहां शहर के एक नर्सिंग होम में नौकरी करती है। महिला ने शाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले अपनी बेटी की दवा लाने के लिए मटिहा गांव गई थी। इसी दौरान मटिहा गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मटिहां गांव के रामखेलावन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Published on: