रायबरेली

कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड में प्रशासन, तैयारियों का निरीक्षण करनी पहुंची जिलाधिकारी

Kanwar Yatra 2024: पवित्र सावन मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन एक्शन मोड में है। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी।

less than 1 minute read
Jul 12, 2024

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए रायबरेली प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस दौरान डीएम हर्षिता माथुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “सावन में कांवड़ यात्रियों का जिले में आगमन होता है। उसे ध्यान में रखते हुए मैं और पुलिस अधीक्षक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कांवड़ यात्रा के रूट, शिवालय आदि का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में निरंतर इन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।“

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे हैं अधिकारी: डीएम हर्षिता माथुर

डीएम हर्षिता माथुर ने कहा, “कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए हम कमर कस चुके हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कांवड़ यात्रियों के आगमन के साथ ही बिजली का संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि यात्रियों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े। इसके लिए हमने अभी से ही पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा, सुरक्षा की दृष्टि से भी हमने तैयारी की है, उसी को देखते हुए आज हम पुलिस अधीक्षक के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे।

Also Read
View All

अगली खबर