Fake Aadhaar card, Three arrested, including two bank authorised employees रायबरेली में फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड बनाने के लिए फर्जी आईडी भी बनाया जाता था। बैंक से ऑथराइज्ड दो व्यक्तियों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।
Fake Aadhaar card, Three arrested, including two bank authorised employees रायबरेली में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के माध्यम से फर्जी आईडी बनाकर फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बैंक में आधार कार्ड बनाने वाला कर्मचारी भी शामिल है। जिसने पैसे के लालच में थर्ड पर्सन को आधार कार्ड बनाने से संबंधित आवश्यक सामग्री आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन अन्य फरार हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में ऑथराइज्ड व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का दुरुपयोग करके फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बना रहा था। जिसके अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और अभिषेक बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड बनाने के लिए ऑथराइज्ड है। दोनों ने एनीडेस्क के माध्यम से सलोन क्षेत्र के धीरेंद्र कुमार, अरविंद को लैपटॉप, फिंगरप्रिंट, कलर प्रिंटर सहित अन्य जरूरत की सामग्री गलत तरीके से उपलब्ध कराई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड बनाया जा रहा था। इसमें अरविंद, अनुज और शत्रुघ्न को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें कुल 6 लोग नामजद हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसपी ने बताया कि अनुज और अभिषेक बैंक से आधार कार्ड बनाने के लिए ऑथराइज्ड है। लेकिन उन्होंने गलत तरीके से दूसरे को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया। जिसकी विस्तार से जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कब आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है और अब तक कितने बनाए जा चुके हैं।