रायबरेली

भाजपा विधायक के खिलाफ डीएम कार्यालय पर धरना, बोले घर के अंदर लगवाया जा रहा खड़ंजा

Dharna at District Magistrate's office: रायबरेली में पीड़ित परिवार के साथ डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन दे रहा है। जिसने भाजपा विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नगर मजिस्ट्रेट ने न्याय का आश्वासन दिया है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Protest against BJP MLA: रायबरेली में विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया। जिसमें पत्नी और बच्चे भी शामिल थे। पीड़ित का कहना है कि विधायक की सह पर उनके घर के बीच से खड़ंजा निकाला जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।‌ परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। विधायक ने पीड़ित परिवार के आरोपों से इनकार किया है; उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी और राजस्व टीम ने मौके पर जाकर सड़क का प्रस्ताव बनाया है। नगर मजिस्ट्रेट ने न्याय का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें

सांसद सतीश गौतम बोले, “सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा मुसलमान को, अब क्या हमारी…”

डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सादिकपुर कोटवा गांव निवासी शादीपुर कोटवा निवासी राम लखन मौर्य परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहा है। उन्होंने बताया कि बद्री प्रसाद, प्रदीप, दिलीप, विद्यावती आदि उनकी जमीन पर जबरन खड़ंजा लगवा रहे हैं, जबकि जमीन और मकान काफी पुराना है। पहले से ही घर के पास दो रास्ते हैं, इसके बाद भी जबरन घर के अंदर से रास्ता निकाला जा रहा है। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी उन्हीं के रिश्तेदार हैं। दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। अधिकारी, पुलिस और पंचायत सचिव के माध्यम से उनके जमीन पर जमीन कब्जा किया जा रहा है।

क्या कहते हैं भाजपा विधायक?

इस संबंध में भाजपा विधायक अशोक कोरी ने बताया कि यह खड़ंजा आबादी की जमीन पर लगाया जा रहा है जिस पर कब्जा कर रखा है। खंड विकास अधिकारी और राजस्व कर्मचारी मौके पर जांच कर चुके हैं, जिसके बाद सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ‌उन्होंने कहा कि आरोप को गलत बताया है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर