रायबरेली

राहुल गांधी के सीने में गोली मारने की धमकी, रायबरेली में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, पुलिस ने बुझाया

Threat to Rahul Gandhi रायबरेली में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने की खबर मिलते ही पुलिस महक में हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
less than 1 minute read
Feature image

Threat to Rahul Gandhi रायबरेली में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला फूंकने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जलते हुए पुतले को बुझाया। राहुल गांधी को गोली मारने के बयान के बाद कांग्रेसियों में जबरदस्त नाराजगी दिखाई पड़ी। उन्होंने प्रदर्शन किया।

बस स्टॉप पर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बस स्टाफ चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतले को आग के हवाले कर दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की खबर मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जल रहे पुतले को बुझाया।

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष?

जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस के बल पर अराजकता फैलाई जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा के कार्यों और अराजकता के विषय में बताएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर की गई। ‌दिए गए बयान को के खिलाफ पूरे देश में जन आंदोलन करने की जानकारी दी।

Updated on:
29 Sept 2025 08:54 pm
Published on:
29 Sept 2025 08:54 pm