रायबरेली

राजबब्बर का बड़ा बयान, अमित शाह को लेकर किया खुलासा, भाजपा में मचा हड़कंप

राजबब्बर का बड़ा बयान, अमित शाह को लेकर किया खुलासा, भाजपा में मचा हड़कंप

2 min read
Nov 26, 2017
raj babbar

रायबरेली. रायबरेली में नगर निकाय चुनाव में वोट डालने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही राजनीतिक पार्टीओं के बड़े नेताओं का जिले में सभाएं करना शुरू हो गयी है। रायबरेली जिले में 29 नवम्बर को वोट पड़ेंगे। इसी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां फिर चाहे कांग्रेस, भाजपा, सपा या फिर बसपा हो सभी के नेताओं का दौरा तेजी से शुरू हो चुका है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जिले में कई सभाएं करके नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए जोर आजमाइश की। रायबरेली शहर के सुपर मार्केट के पास आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी राम का इस्तेमाल करती है।

उन्होंने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि राम का विरोध कर रहे हो, कोई एक व्यक्ति बताएं कि हमने राम का विरोध किया हो। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को जिताने की बात कही। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के जिताने पर ही विकास होगा। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस, जिलाध्यक्ष वी.के शुक्ला, शहदुल हसन, आशीष द्रिवेदी, निर्मल शुक्ला, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डलमऊ ब्लॉक कस्बे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि नोटबंदी से जनता को कितनी समस्या हुई है यह भाजपा को गुजरात चुनाव में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि काला धन लाने का वादा देश की जनता से किया था, जो पूरा नहीं हो सका है।

विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया है। आने वाले वक्त में इसका जवाब जनता देगी। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यहां की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव जिताये है, ताकि विकास और हो सके। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील श्रीवास्तव आशीष सोनी राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहें।


इसी प्रकार ऊंचाहार ब्लाक में बस स्टेशन के पास आयोजित सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और राज्यसभा सांसद प्रमोद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया है। इस मौके पर प्रत्याशी कृष्ण चंद जायसवाल पूर्व विधायक अजय पाल सिंह प्रतिपाल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश देशभर में बढ़ रही है। भाजपा के छक्के छूट रहे हैं कहा कि भाजपा को सीताराम से कोई लेना देना नहीं है। वह तो बस सत्तालोलुप है। वह सत्ता के लिए राम की पूजा करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का बिना नाम लिए कहा कि वह तो न संत ही रहे और ना मुख्यमंत्री बन सके। वह नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राजसभा सांसद के गद्दार नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी राज में देश का विकास हुआ है या ना हुआ हो लेकिन अमित शाह का विकास जरूर हुआ है उनके बेटे की संपत्ति 16 हजार गुना बढ़ गई है।

Published on:
26 Nov 2017 12:33 pm
Also Read
View All