Tragic accident in Raebareli: रायबरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका एक पैर काटना पड़ा।
Two people die in road accident: रायबरेली में दर्दनाक हादसा हो गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रक के नीचे आ गए और उनके ऊपर से ट्रक गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला सलोन थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सालों, प्रतापगढ़ के रीवा, लालगंज निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद आलम और 20 वर्षीय महफूज खान मोटरसाइकिल से कंप्यूटर सेंटर जा रहे थे, जहां दोनों को परीक्षा देना था। अभी वह शाहगंज के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक नियंत्रित ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों के सर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
मौके पर साइकिल से जा रही छात्रा साक्षी गिरी पुत्री शिवाकांत गिरी को भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साक्षी को उपचार के लिए प्रतापगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र का एक पैर काटना पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंचे पुलिस ने लोगों को मिलने का प्रयास किया कड़ी में शक्कर के बाद पुलिस ने 100 को खर्चे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है चालक की तलाश की जा रही है।