रायबरेली

रायबरेली: सेल्फी लेने के चक्कर में दो लड़के गंगा में डूबे, 18 घंटे के बाद शव बराबद

रायबरेली में शनिवार को गंगा नदी में नहाने गए तीन लड़कों दो लड़के गहरे पानी में डूब गए थे। करीब 18 घंटे के बाद दोनों का शव बरामद किया गया।

less than 1 minute read
Jun 23, 2024

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के गदागंज इलाके में गंगास्नान को गए तीन लड़कों में से दो लड़के नदी डूब गए। दोनों की तलाश गोताखोरों ने शुरू की। रविवार सुबह करीब 18 घंटे के बाद दोनों का शव 1 किलोमीटर मिला। दोनों लड़कों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तीन युवक गंगा नदी में स्नान करने गए थे। सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों मोहम्मद तौहीद (18) मोहम्मद फहाद (20) और मोहम्मद शान (21) नदी में डूबने लगे। इन युवकों में केवल फहाद ही बच पाया, बाकी दोनों लड़के लापता हो गया। दोनों की तलाश स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से शुरू की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं लगा।

18 घंटे के बाद मिला दोनों लड़कों का शव

इसके बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के प्रयास से एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव को लगभग 1 किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। दोनों युवकों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Updated on:
23 Jun 2024 05:58 pm
Published on:
23 Jun 2024 05:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर