रायबरेली

रायबरेली और वायनाड में से कौन- सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, इस दिन आएगा फैसला, चुनावी मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को फैसला कर लेंगे कि वो वायनाड रखेंगे या रायबरेली। वो दोनों जगह से जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं।

less than 1 minute read
Jun 15, 2024
Rahul Gandhi quiting between Rae Bareli and Wayanad decision will come on this day

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीट वायनाड और रायबरेली से जीत हासिल की है। नियम के अनुसार राहुल गांधी को एक लोकसभा सीट को छोड़ना छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली में से कौन- सीट छोड़ेंगे, इस पर फैसला आना बाकी है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को अपने फैसले की जानकारी देंगे कि वो वायनाड रखेंगे या रायबरेली। राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं।

कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है रायबरेली

राहुल गांधी फिलहाल वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतरे। दोनों सीट पर राहुल गांधी ने भारी मतों से जीत हासिल की। रायबरेली सीट को गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। आखिरी बार इस सीट का प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी ने किया था। सोनिया गांधी ने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा, वह राज्यसभा सदस्य बन गई हैं।

प्रिंयका गांधी लड़ सकती है चुनाव

केरल की वायनाड से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में ही कहा था, वो अभी दुविधा में हैं कि रायबरेली या वायनाड में किसे चुने? उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला लेंगे, उससे वायनाड और रायबरेली दोनों खुश होंगे। इस बयान के बाद अटकलें तेज हो गईं कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।