रायबरेली

घर में अकेली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने कहा हत्या हुई

woman death: रायबरेली में घर के अंदर अकेले रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Woman dies under suspicious circumstances: रायबरेली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी घर वालों को समय भी जब पति शाम को मजदूरी करके घर लौटा। घर के अंदर पत्नी मृत अवस्था में मिली। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पति ने पत्नी की हत्या किए जाने की शंका व्यक्त की है। उसने बताया की 20 दिन पहले उसका एक व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा हो गया था।उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना नसीराबाद थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

ड्राइवर ने मंदिर पर बुलडोजर चलाने से किया इनकार, बुलाया गया प्राइवेट ऑपरेटर

शाम को जब पति मजदूरी करके वापस आया तब...

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवाल पुर सिसनी गांव निवासी अंतिम देवी (32) पत्नी रामकुमार सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम को जब पति मजदूरी करके वापस आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। पत्नी की मौत के बाद रामकुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

नसीराबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नसीराबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पहले इसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसी व्यक्ति पर रामकुमार ने पत्नी की हत्या का संदेश व्यक्त किया है।

क्या कहती नसीराबाद थाना पुलिस?

इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीराबाद पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद राम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read
View All

अगली खबर