रायगढ़

12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत… अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से गई जान, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Road Accident: रायगढ़ जिले में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे 12वीं की छात्र को अज्ञात ट्रेलर चालक ने ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गर्ई।

2 min read
Feb 28, 2026
Road accident (Representational Photo)

Huge Road Accident: रायगढ़ जिले में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे 12वीं की छात्र को अज्ञात ट्रेलर चालक ने ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गर्ई। हादसे से नाराज क्षेत्र के ग्रामीणों ने शाम को शव सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया, जो देर रात तक चलता रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लाखा निवासी नेम सिंह ठाकुर पिता टीकाराम ठाकुर (18 वर्ष) गेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता था। इससे उसका परीक्षा सेंटर तराईमाल स्कूल में था। शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। जहां परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बाइक से लौट रहा था। वह तराईमाल और लाखा के बीच मुख्य मार्ग पर इरशाद ढाबा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दी। इससे उसके सिर व शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोट लगी और वह अचेत हो गया।

ये भी पढ़ें

ट्यूशन से लौटते वक्त हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से 13 वर्षीय छात्र की मौत, एकलौते बेटे के निधन से परिवार सदमे में

चालक फरार

हादसे के बाद दुर्घटनाकारित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। दोपहर करीब दो बजे घायल नेम सिंह ठाकुर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दी।

लोगों ने किया प्रदर्शन

शुक्रवार शाम परिजन पीएम कराकर शव को लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों के साथ शव को गेरवानी स्थित घटना स्थल पर शव को सडक़ में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का मांग है कि परीक्षा के समय में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए, दुर्घटनाकारित वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए, इसके साथ ही मृतक के परिजनेां को उचित मुआवजा दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने देर रात तक मौके पर जमे रहे। इससे सड़क के दोनों पर तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

गांव में मातम का माहौल

ग्राम लाखा के ज्यादातर बच्चे गेरवानी में पढ़ते हैं। इससे सभी का सेंटर तराईमाल स्कूल में ही है। सड़क हादसे में मौत होने के बाद अन्य पालकों में भी भय की स्थिति बन गई है। छात्र के मौत होने के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है।

Published on:
28 Feb 2026 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर