13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raigarh News: राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

Raigarh News: वेल्डिंग मशीन से ऊपर में चढक़र काटना शुरू किया। तभी साइक्लोन में भूसा जाम होने के कारण उसमें आग लग गई और देखते ही देखते यह आग ने बाहर में पड़े भूसे को भी पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification
Raigarh News: राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर

राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग (Photo AI)

Raigarh News: रायगढ़ में सावित्री राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग जाने से दो श्रमिक झुलस गए। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक को गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर किया गया है, तो वहीं एक श्रमिक का उपचार जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम छातामुड़ा स्थित सावित्री राइस मिल में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक भूसा निकालने के लिए लगा साइक्लोन जाम हो गया। जिसके चलते मशीन बंद हो गई। ऐसे में वहां काम करा रहे ठेकेदार यूपी के बरेली निवासी कासिम (28) और श्रमिक शाहिद (35) साइक्लोन मशीन को खोलने का प्रयास किए, लेकिन नहीं खुला। ऐसे में उसने वेल्डिंग मशीन से ऊपर में चढक़र काटना शुरू किया। तभी साइक्लोन में भूसा जाम होने के कारण उसमें आग लग गई और देखते ही देखते यह आग ने बाहर में पड़े भूसे को भी पकड़ लिया।

एक श्रमिक 90% तक झुलसा

इसी दौरान नीचे जमा सूखे भूसे में अचानक आग लग गई, जिससे मोहम्मद तासिम और मोहम्मद शाहीद उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मोहम्मद तासिम गंभीर रूप से 90% झुलस गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मोहम्मद शाहीद को मामूली चोटें आईं।

जान बचाने ऊपर लगाई छलांग

जान बचाने कासिम और शाहिद ने ऊपर से ही छलांग लगा दी। इससे कासिम जलते आग में ही गिर गया और इससे उसके पूरे कपड़े को आग ने पकड़ लिया तो वहीं शाहिद का एक हाथ जल गया। इसकी सूचना मिलते ही राइसमिल संचालक व अन्य श्रमिकों ने आग को बुझाने के बाद तत्काल दोनेां को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच किया तो कासिम करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं मो. शाहिद को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

चिंगारी से टायरों में लगी भीषण आग, जलकर खाक

कोरबा के बांकीमोंगरा-सुतर्रा मार्ग पर रविवार दोपहर एक टायर दुकान में भीषण आग लग गई। पास स्थित ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी टायरों पर गिरने से यह हादसा हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्र है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।