11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! ITI में निकली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी Detail…

ITI Recruitment 2026: रायगढ़ जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

2 min read
Google source verification
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! ITI में निकली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी Detail...(photo-patrika)

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! ITI में निकली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी Detail...(photo-patrika)

ITI Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मेहमान प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य/नोडल अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएंगी।

ITI Recruitment 2026: इन ट्रेडों में निकली भर्ती

जारी सूचना के अनुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में बेसिक कॉस्मेटोलॉजी के 2 पद और सर्फेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक्स (एंब्रॉयडरी) के 2 पद रिक्त हैं। इसके अलावा आईटीआई धरमजयगढ़ में वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग का 1 पद तथा आईटीआई तमनार में भी इसी ट्रेड का 1 पद खाली है।

इन सभी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मेहमान प्रवक्ता (Guest Lecturer) के रूप में की जाएगी, जो पूरी तरह अस्थायी होगी। नियुक्ति का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक और कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण आवेदन पत्रों को निरस्त किया जा सकता है। पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी, योग्यता, नियम एवं शर्तें संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध कराई गई हैं। अभ्यर्थी वहां जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

यह भर्ती युवाओं के लिए अपने कौशल का उपयोग कर शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने का अच्छा अवसर है। विशेष रूप से तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है। रायगढ़ जिले में ITI के माध्यम से निकली यह भर्ती न केवल युवाओं को रोजगार का अवसर देगी, बल्कि संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी गई है।