रायगढ़

37 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

CG Ganja Smugglers: रायगढ़ जिले में गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2025, 3:59 PM IST
37 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, NDPS (photo-unsplash)
37 किलो गांजा सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, NDPS (photo-unsplash)

CG Ganja Smugglers: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 37 किलो गांजा व सेट्रो कार जब्त किया है। यह कार्रवाई तमनार पुलिस ने की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 23 मई की दोपहर की तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराभांठा की ओर से सेंट्रो कार में कुछ लोग गांजा भरकर ला रहे हैं।

CG Ganja Smugglers: 37 किलो गांजा जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सलिहाभांठा चौक पर घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा बताए गए कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवार तीनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में श्रीपति चौहान (35), रोहित किसान (28) और विमल यादव (19) शामिल हैं, जो सभी टांगरघाट, थाना तमनार, जिला रायगढ़ के निवासी हैं। कार श्रीपति चौहान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने कार और डिक्की की तलाशी ली।

इस दौरान उसमें रखे दो बोरियों से कुल 37 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा ओड़िसा से लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार (सीजी 13 सी 5581), 37 किलो गांजा व तीन मोबाइल जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ओड़िसा के दो गांजा सप्लायर्स के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पांचों आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार 3 आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Updated on:
25 May 2025, 3:59 PM IST
Published on: