28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: इडली दोसा की आड़ में करता था नशीली दवाइयों की सप्लाई, व्यवसायी और तीन सप्लायर गिरफ्तार

Crime News: एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाटन पुराना बस स्टैंड में मनोज डोंगरे इटली दोसा की दुकान लगाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2025, 10:38 AM IST

नशीली दवाइयों की सप्लाई (फोटो सोर्स- unsplash)

नशीली दवाइयों की सप्लाई (फोटो सोर्स- unsplash)

Crime News: भिलाई के उतई व पाटन क्षेत्र में इडली दोसा की दुकान की आड़ में नशीली दवाई सप्लाई करने वाले मेडिकल संचालक गोवर्धन लाल, सप्लायर मनोज डोंगरे को पाटन से और सेलूद से आरोपी कृष्णा यादव और अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाई जब्त किया है।

एएसपी सुखनंदन राठौर और पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि उर्तई टीआई विपिन रंगारी की टीम को सूचना मिली कि सेलूद क्षेत्र में नशीली गोलियों की सप्लाई की जा रही है। तत्काल टीम गठित कर सेलूद मानिकचौरी मोड़ के पास दो संदिग्ध लोग नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहे थे।

बठेना निवासी आरोपी कृष्णा यादव (21 वर्ष) से 960 कैप्सूल और घुघुआ निवासी अजय यादव (21 वर्ष) से 240 कैप्सूल, मोबाइल, बिक्री रकम और एक स्कूटर को जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8 22(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

यह भी पढ़े: Crime News: बदमाशों की गुंडागर्दी! पहले युवक के साथ जमकर की मारपीट, मन नहीं भरा तो बनाया बंधक, फिर…

इडली दोसा के साथ खपाता था नशीली टेबलेट

एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाटन पुराना बस स्टैंड में मनोज डोंगरे इटली दोसा की दुकान लगाता है। वहीं नशीली दवाईयों की सप्लाई करता है। टीम ने बिना देरी किए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में डोंगरे ने बताया कि पाटन पुराना बस स्टैंड के पास स्थित सिन्हा मेडिकल स्टोर्स से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां खरीद कर मोटा मुनाफा के लालच में आरोपी कृष्णा यादव और अजय यादव को सप्लाई करता है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ दबिश

एएसपी ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर और थाने की टीम एक साथ सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पुराना बस स्टैंड पाटन पहुंचे। मेडिकल स्टोर्स के संचालक गोवर्धन सिन्हा को दबोच लिया। मेडिकल की तलाशी ली गई। प्रतिबंधित 300 टेबलेट और 2 हजार बिक्री की रकम को जब्त कर लिया। इस तरह आरोपियों के कब्जे से 79 हजार 499 रुपए की नशीली दवाई बरामद की गई।