28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: बदमाशों की गुंडागर्दी! पहले युवक के साथ जमकर की मारपीट, मन नहीं भरा तो बनाया बंधक, फिर…

Crime News: बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2025, 2:46 PM IST

मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धारा 140(4), 142, 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड-2 पंडरदल्ली में आरोपी खुशहाल नोन्हारे उर्फ सिन्नी के मकान के अंदर कोई व्यक्ति बंद है। घर का दरवाजा बाहर से बंद है। व्यक्ति बचाव-बचाव चिल्ला रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे का ताला खोलकर देखा तो वरणदीप उर्फ करण मिला।

उन्होंने बताया कि वह हॉस्पिटल सेक्टर का रहने वाला। चारों लोगों ने 20 मई की रात्रि 8 बजे मानपुर चौक से अपहरण कर बालोद के गोंदली नहर किनारे जंगल में ले जाकर लाठी डंडा से मारपीट की। बाद में आरोपी खुशहाल नोन्हारे के घर लाकर बंधक बनाकर रखा है।

यह भी पढ़े: Land Dispute Murder: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप! दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, भाई की मौत… गर्भवती महिला समेत 4 घायल

पुलिस ने उसका मुलाहिजा कराया, जिसमें गंभीर चोट आने की बात कही गई है। आरोपी खुशहाल नोन्हारे (25) वार्ड-2 पंडर दल्ली, विशाल चतुर्वेदी उर्फ लक्की (22) साकिन वार्ड 19 गार्डर पुल के पास राजहरा, सूरज पासवान (23) साकिन वार्ड 12 संतोषी नगर के पास राजहरा, पंकज कश्यप (18) साकिन वार्ड 12 रानी दुर्गावती चौक राजहरा हैं।

इसलिए बनाया बंधक

पुलिस के अनुसार आरोपी खुशहाल की बहन (22) निवासी वार्ड 7 कॉलेज रोड राजहरा प्रार्थी वरणदीप से शादी करने का दबाव डाल रही थी। मना करने पर अपने भाई और उसके दोस्तों को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से बंधक बनाकर मारपीट की।