रायगढ़

गोमपाड़ एनकाउंटर पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल, कहा बस्तर में 15 भाईयों की मौत का मातम मना रहे आदिवासी

आदिवासी दिवस है, आज बस्तर के आदिवासी मातम मना रहे
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 7:08 PM IST
आदिवासी दिवस है, आज बस्तर के आदिवासी मातम मना रहे
आदिवासी दिवस है, आज बस्तर के आदिवासी मातम मना रहे

रायगढ़. दो दिन पहले बस्तर के गोमपाड़ में हुए पुलिस और माओवादी मुठभेड़ पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक संकेत सिंह ठाकुर ने रायगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज आदिवासी दिवस है, आज बस्तर के आदिवासी मातम मना रहे हैं

क्योंकि उनके १५ भाई-बहनों को दो दिन पहले प्रदेश की सरकार और बस्तर की पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उसे मुठभेड़ का नाम दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों की स्थिति काफी खराब है। बस्तर, सरगुजा , जशपुर और रायगढ़ से लगातार इनका पलायन हो रहा है, ये बंधक बनाए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि आज आदिवासियों की संख्या में गिरावट आई है। पहले ये ३६ प्रतिशत हुआ करते थे आज इनकी संख्या घटकर ३२ प्रतिशत हो गई है।


पार्टी की ओर से चलाए जा रहे बदलबो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत संकेत सिंह ठाकुर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे थे और शहर के एक होटल में इन्होंने प्रेस कांफं्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के लोगों में बदलाव को लेकर छटपटाहट है। प्रदेश के लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों से मुक्ति चाहते हैं। तीन वर्ष कांग्रेस के और १५ वर्ष भाजपा के रहे हैं, लेकिन लोगों का भला नहीं हुआ।

इमरान खान ने भी कहा है
जब संकेत सिंह ठाकुर ये यह पूछा गया कि पाकिस्तान में एक एप के दम पर इमरान खान की सरकार बन गई, यहां तो मोदी एप और रमन एप दोनों हैं, इस पर उन्होंने कहा कि जब इमरान खान ने अपनी सरकार बनाई तो ये स्पष्ट कहा है कि वो पाकिस्तान की सरकार दिल्ली के केजरीवाल सरकार की तर्ज पर चलाएंगे।


हमें नहीं आती राजनीति, हम हैं बेहतर विकल्प
ठाकुर से कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज इन लोगों ने राजनीति को धंधा बना लिया है, अपने परिवार की सोच रहे हैं। इसलिए यहां बदलाव आने वाला है। आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों की पार्टी है जिसके लोग राजनीति नहीं जानते हैं। आप दिल्ली की घटना को देखिए पार्टी ने किस प्रकार चुनाव में इतिहास बना दिया है।

Published on: