28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप-कांग्रेस में बढ़ी दूरियां, माकन ने कहा- यदि हम समर्थन नहीं करते तो ‘आप’ एक इतिहास बन गई होती

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन न देने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी ने 2013 में सरकार बनाने के लिए उसे बिना मांगे समर्थन न दिया होता तो यह पार्टी आज इतिहास बन गई होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:53 PM IST

आप-कांग्रेस में बढ़ी दूरियां, माकन ने कहा- यदि हम समर्थन नहीं करते तो 'आप' एक इतिहास बन गई होती

आप-कांग्रेस में बढ़ी दूरियां, माकन ने कहा- यदि हम समर्थन नहीं करते तो 'आप' एक इतिहास बन गई होती

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सियासत तेज हो गया है। जहां एक ओर पीएम मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए विपक्ष की ओर से महागठबंधन बनाने की कोशिश हो रही है वहीं दूसरी ओर गुरुवार को राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव में फिर से विपक्षी एकता विखरती हुई नजर आई। आम आदमी पार्टी ने विपक्ष के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया, जिसके बाद से कांग्रेस मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमलावर हो गई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन न देने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी ने 2013 में सरकार बनाने के लिए उसे बिना मांगे समर्थन न दिया होता तो यह पार्टी आज इतिहास बन गई होती।

आप ने कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं दिया वोट

आपको बता दें कि बुधवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को आम आदमी पार्टी तभी वोट देगी जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से समर्थन मांगेंगे। इस सवाल के जवाब में गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यदि 2013 में दिल्ली में कांग्रेस ने केजरीवाल को समर्थन नहीं दिया होता तो आम आदमी पार्टी आज इतिहास बन गई होती। अजय माकन ने ट्वीट करते हुए लिखा यदि कांग्रेस ने यही तर्क अपनाते हुए 2013 में 'आप' को बिना मांगे समर्थन न दिया होता तो दिल्ली में भाजपा सरकार बना लेती और 'आप' एक इतिहास बन गई होती।

कांग्रेस का आप पर आरोप

आपको बता दें कि एक दूसरा ट्वीट करते हुए अजय माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 में हमारे समर्थन से आपने सरकार बनाई और सरकार बनते हीं कांग्रेस के नेताओंं पर ही एफआईआर दर्ज करवाई। इसके अलावे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को दिए गए महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर भी 'आप' के सदस्यों ने हस्ताक्षर नहीं किए थे और इस तरह भाजपा की मदद की थी। अजय माकन ने पूछा कि 'आप' लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ दिल्ली में उम्मीदवारों को खड़ा करके भाजपा की मदद क्यों करती रही है।