रायगढ़

गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, गाली-गलौज करते हुए अन्य युवकों को धमकाया, गिरफ्तार

- पुलिस अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है

2 min read
Sep 16, 2018
गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, गाली-गलौज करते हुए अन्य युवकों को धमकाया, गिरफ्तार

रायगढ़. जिला कोर्ट के पीछे गांधी नगर तालाब के करीब गणेश पंडाल में उस समय अजीबो गरीब स्थिति हो गई। जब एक स्थानीय युवक तलवार लेकर आया और पंडाल में लहराने लगा। इसके साथ ही मुहल्लेवालों को सार्वजनिक रुप से गाली-गलौज करने लगा। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचा कर आरोपी को पकड़। उसके बाद थाने लाकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बाद उसे जेल दाखिल करने की पहल की जा रही है।

चक्रधर नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को बेचैनी शनिवार के अहले सुबह उस समय बढ़ गई। जब थाना क्षेत्र स्थित जिला कोर्ट के पीछे गांधी नगर तालाब के करीब गणेश पंडाल में एक युवक द्वारा तलवार लहराने की सूचना मिली। पुलिस की टीम बगैर देरी किए घटना स्थल पर पहुंची। जहां स्थानीय युवक पवन सिंह चौहान पिता रघुनाथ चौहान २३ वर्ष, हाथ में तलवार लिए मोहल्लेवासियों को सार्वजनिक रुप से गाली गलौज कर रहा था।

ये भी पढ़ें

चक्रधर समारोह की तीसरी संध्या में ओडिशी व कथक नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन

पुलिस टीम ने आरोपी युवक को दौड़ा कर पकड़ा। वहीं उसके हाथ से धारदार तलवार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। हलांकि आरोपी किस बात को लेकर तलवार लेकर लहरा रहा था। उसने इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ २५ आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया। वहीं दोपहर बाद उक्त आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि युवक के द्वारा सरेआम तलवार लहराने से क्षेत्र के लोगों में काफी दशहत था।

अफरा-तफरी का बन गया था माहौल
सुबह ४ बजे जब आरोपी युवक तलवार लेकर गणेश पंडाल में लहरा रहा था। उस समय अधिकांश लोग अपने अपने घरों मे सोए हुए थे। वहीं गणेश पंडाल में कुछ युवक मौजूद थे। पर आरोपी ने गाली गलौज व शोर मचाने की वजह से अधिकांश लोग, अपने घरों से बाहर आ गए। जब उसे मना करने की पहल हुई तो आरोपी युवक और भी आक्रमक हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ पल के लिए गणेश पंडाल व उसके आसपास अफरा तफरी का महौल देखा गया।

ये भी पढ़ें

प्रेम विवाह की ऐसी सजा कभी नहीं सुनी… बहू के उसके मासूम बेटे के साथ ससुराल पक्ष ने किया कुछ ऐसा
Published on:
16 Sept 2018 11:41 am
Also Read
View All