रायगढ़

पहले तेंदूपत्ता के फर्जी संग्राहक का दावा, अब कह रहे नहीं बना ऐसा कोई प्रकरण

- विभाग की दलील, इस कदर की गई मॉनीटरिंग कि फर्जी संग्राहकों की नहीं गली दाल
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 8:06 PM IST
पहले तेंदूपत्ता के फर्जी संग्राहक का दावा, अब कह रहे नहीं बना ऐसा कोई प्रकरण
पहले तेंदूपत्ता के फर्जी संग्राहक का दावा, अब कह रहे नहीं बना ऐसा कोई प्रकरण

रायगढ़. तेंदूपत्ता संग्रहण से पूर्व विभाग ने इस बात का दावा किया था कि छात्रवृत्ति, बीमा व बोनस का लाभ देने के लिए क्षेत्र में कुछ फर्जी संग्राहक सक्रिय है। जिन्हें इस बार पकड़ कर नकेल कसने की कवायद की जाएगी, पर करीब डेढ़ माह तक चले इस संग्रहण कार्य के पूरा होने के बाद अब विभाग कह रही है कि फर्जी संग्राहक को कोई प्रकरण नहीं बना है। विभाग इसके लिए भी अपना पीठ थपथपा रही है। उनकी मानें तो विभाग द्वारा इस बार ऐसी व्यवस्था की गई थी कि जिससे फर्जी संग्राहकों की दाल नहीं गली। पहले पहले विभाग द्वारा किए गए दावे व उसके बाद कोई प्रकरण नहीं बनने पर अब सवाल भी उठ रहे हैं।

तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर विभाग ने जिस तरह से तैयारी की थी। उस हिसाब से संग्रहण नहींं हो सका। कई समितियों ने संग्रहण कार्य का विरोध तो उधर विभाग लक्ष्य से एक बार फिर पिछड़ गई। विभाग के लक्ष्य से पिछडऩे की एक और वजह फर्जी संग्राहकों की सक्रियता भी बताई जा रही है, जो सिर्फ तेंदूपत्ता के बीमा, छात्रवृति व बोनस की सूचि में अपना नाम बने रहने की लेकर संंग्रहण करते या फिर करवाते हैं। इस बात की पुष्टि विभागीय अधिकारी ने भी संग्रहण के पूर्व की थी।

विभागीय अधिकारी की मानें तो इससे पहले फर्जी संग्राहकों की सक्रियता जैसी खबरें मिली है। जिस पर विभाग की इस बार पैनी नजर होगी। मई के पहले सप्ताह से संग्रहण कार्य शुरु हो गया, जो जून के पहले सप्ताह तक चला, पर विभाग को ऐसा कोई फर्जी तेंदूपत्ता संग्राहक नहीं मिला। जिसके पूर्व मेंं सक्रिय होने की दलील दी जा रही थी। इस मामले में विभागीय अधिकारी का कहना है कि संग्रहण को लेकर समिति स्तर पर लोगों को इस कदर जागरुक किया था कि ऐसे फर्जी संग्राहक सामने नहीं आए। ऐसी स्थिति में प्रकरण बनने का कोई सवाल ही नही है।

पूर्व में तेंदूपत्ता के फर्जी संग्राहकों की जानकारी मिली थी। इस पर विभाग द्वारा संग्रहण कार्य के पहले दिन से ही नजर रखी जा रही थी, जिसकी वजह से ऐसे लोगों की दाल नहीं गली। जिससे प्रकरण भी दर्ज नहीं हुआ है- आरके सिसोदिया, तेंदूपत्ता एसडीओ,रायगढ़

Published on: