लोग जिस हालत में थे, वैसे ही एक दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। लोग बचाव को लेकर चिल्लाने लगे थे। तभी घटना की सूचना जब आसपास के लोगों को व राहगीरों को हुई तो उन्होंने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकला और उन्हें लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।