रायगढ़

TS बोले – रामराज्य की आवाज तो बापू ने उठाई थी, पर ये लोग तो राजनीतिक ढोंग कर लेते हैं राम का नाम

आजादी के समय गौमाता का भी ढोंग इन लोगों ने रचा था पर कामयाब नहीं हुए हैं

2 min read
Apr 02, 2018
raigarh news in hindi,life of raigarh,
आजादी के समय गौमाता का भी ढोंग इन लोगों ने रचा था पर कामयाब नहीं हुए हैं

रायगढ़. कांग्रेस पूरी तरह से अब आक्रामक की स्थिति में दिख रही है। रायगढ़ में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान जिस प्रकार से कांग्रेस के पंडाल में जय श्री राम के नारे गूंजे इससे यह तय हो गया था कि कांग्रेस भी अब राम के सहारे अपने चुनाव की नैया पार करने की तैयारी है।

जब ये सवाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से पूछा गया कि क्या अब कांग्रेस भी यूपी की तरह राम राज्य की बात करके छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना चाहती है। इस सिंहदेव ने कहा कि रामराज्य की आवाज तो बापू ने उठाई थी, मरते वक्त भी हे राम कहकर उन्होंने दम तोड़ा था।

ये तो लोगों ने ढोंग खड़ा कर दिया है आजादी के समय जिन्होंने गौमाता का ढोंग रचा और विवाद खड़ा कर दिया था, पर जनता ने उन्हें नकार दिया था। उन्होंने अंतत दुरुपयोग के लिए ही राम जी का नाम लिया है। जब सिंहदेव से पूछा गया कि क्या कांग्रेस साफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही है इस पर सिंहदेव ने कहा कि हर वर्ग को इस बात का विश्वास होना चाहिए कि हर वर्ग के लिए कांग्रेस पार्टी में उनका स्थान है।

जब सिंहदेव से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस भाजपा के मुद्दे को हाईजैक कर रही है, इस पर सिंहदेव ने कहा कि क्या भाजपा ने यह आत्मचिंतन किया कि कब से सुभाष चंद्र बोस का नाम लेने लगे, क्या उन्होंने चिंतन किया कि सरदार पटेल का नाम वो कब से लेने लगे, क्या इस बात का चिंतन भाजपा ने किया कि महात्मा गांधी का नाम कब से ले रहे हैं ये लोग ढोंगी हैं, राम के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं

इनके सावरकर ने क्या लिखा था
सिंहदेव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि क्या वो लोग ये भूल गए हैं कि उनके वीर सावरकर ने क्या कहा था, सावरकर ने लिखकर ये दिया था कि मुझे माफ कर दो मैं आपका साथ दूंगा, देश के अंग्रेजी हुकूमत के पक्ष में काम करुंगा वो लोग ऐसी बात करते हैं ये लोग खोखले हैं। जब सिंहदेव से पूछा गया कि भाजपा इस बात पर काफी आक्रामक रहती है तो सिंहदेव ने कहा कि आक्रामक तो रावण भी था।

Updated on:
02 Apr 2018 07:35 pm
Published on:
02 Apr 2018 05:38 pm