13 नालों की सफाई केबाद जारी हुआ आदेश
रायगढ़. नगर निगम में द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य भले ही आदेश जारी होने के पहले शुरू न हो लेकिन नालों की सफाई आदेश जारी होने के पहले शुरू हो जाता है।
यह कारनामा नगर निगम में देखने को मिला है। निगम आयुक्त द्वारा 26 अप्रैल को 65 नालों के सफाई के लिए आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्षा पूर्व नालों एवं नालियों मुख्य स्थानों पर विशेष सफाई अभियाना चलाया जाना है जिसको लेकर संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य निरीक्षक/ सफाई दरोगा अपने निगरानी में नियत तिथी में सफाई कार्य कराएंगे। लेकिन सूची में दिए गए नालों में तिथी पर गौर किया जाए तो 14 अप्रैल से नालों की सफाई शुरू हो गई है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि 14 अप्रैल को केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड की पूर्ण सफाई हो गई और संजय कॉम्प्लेक्स के चारो तरफ नाले की सपुाई 15 अप्रैल को एक दिन में पूरी कर दी गई। ईतवारी बाजार के चारो तरफर नाले की सफाई 16 अप्रैल को कर दी गई है। कुलमिलाकर देखा जाए तो निगम आयुक्त द्वारा जारी उक्त आदेश ही अजीबो-गरीब है। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि किसी भी कार्य के लिए जारी आदेश सप्ताह भर या फिर पखवाड़े भर पूर्व जारी होता है।
कई बार तो आदेश जारी होने के महिनों बाद काम शुरू नहीं हो पाता है लेकिन नाला सफाई के इस आदेश में गौर किया जाए तो आदेश जारी होने के सप्ताह भर पहले से काम शुरू हो गया। कुलमिलाकर देखा जाए तो इस बार नाले की सफाई के नाम पर नगर निगम खानापूर्ति करने की तैयारी में है जिसके कारण शहरवासियों को बारिश के मौसम में समस्या झेलनी पड़ेगी। समय रहते अगर सफाई कार्य सही तरीके से नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में शहर के सड़कों में नाले व नालियों का गंदा पानी फिर बहेगा।
फिर छोड़ दिए भुजबंधान तालाब से जुड़ा नाला
भुजबंधान तालाब में एक नाला जुड़ा हुआ है। जो कि समीप के बस्ती को प्रभावित करता है। इसको लेकर हर साल शिकायत होती है। पिछले बार भी नगर निगम ने नालों के सफाई के दौरान इसको भुल गई थी। इस बार भी सूची में उक्त नाले का नाम शामिल नहीं है।