रायगढ़

पति के ऑफिस जाते ही घुस गया घर में, पत्नी की इस समझदारी से भाग खड़ा हुआ

- मामले की विवेचना की जा रही है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

2 min read
Jun 26, 2018
पति के ऑफिस जाते ही घुस गया घर में, पत्नी की इस समझदारी से भाग खड़ा हुआ

रायगढ़. दिनदहाड़े महिला के घर घुसकर महिला के साथ अनाचार करने का प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना तब घटी जब महिला का पति अपने काम पर गया था और महिला घर में अकेली थी। महिला के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

Read More : मां-बाप ने बेटे को ऐसी क्या बात कही कि बहू को गुजरी नागवार और बंद कमरे में खुद को लगा ली आग, पढि़ए खबर...
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय महिला बोईरदादर क्षेत्र में एक किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती है। हर दिन की तरह 25 जून को भी महिला का पति अपने काम पर गया था।

ये भी पढ़ें

फाइन आर्ट में रायगढ़ के युवाओं ने एनआईडी व एनआईएफटी में लहराया परचम

इस दौरान महिला घर में अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे महिला को अकेली पाकर मां विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ मोटू मिश्रा महिला के घर में घुस गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही आरोपी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला उसकी नीयत को भांपते ही शोर मचाना शुरू कर दी। इससे भयभीत होकर युवक फरार हो गया।

महिला ने घटना के बारे में मोहल्लेवालों को बताया, वहीं पति के घर लौटने के बाद उसको आपबीती सुनाई। पारिवारिक सलाह मशविरा के बाद पीडि़त दंपती चक्रधर नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ मोटू मिश्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें

जंगल से आ रही थी तेज दुर्गंध, ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पहाड़ के नीचे पड़ा था हाथी का शव
Updated on:
28 Jun 2018 02:09 pm
Published on:
26 Jun 2018 09:24 pm
Also Read
View All