27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल से आ रही थी तेज दुर्गंध, ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पहाड़ के नीचे पड़ा था हाथी का शव

- धरमजयगढ़ वन मंडल के गेरसा पहाड़ का मामला, जांच में जुटा अमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 7:35 PM IST

जंगल से आ रही थी तेज दुर्गंध, ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पहाड़ के नीचे पड़ा था हाथी का शव

जंगल से आ रही थी तेज दुर्गंध, ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो पहाड़ के नीचे पड़ा था हाथी का शव

रायगढ़. धरमजयगढ़ वन मंडल के गेरसा पहाड़ के नीचे एक नर हाथी का सड़ा-गला हुआ शव बरामद किया गया है। जंगल में फैले बदबू के बाद ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई। जिसके बाद विभाग को जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारी सहयोगी कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गए हैं। हाथी के शव को देख कर इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि पहाड़ के उपर हाथियों के बीच विवाद के बाद नर हाथी गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पीएम रिपोर्ट में मौत की स्पष्ट वजहों के आने की बात कही जा रही है।

धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी कीटनाशक तो कभी करंट या फिर बीमारी। जिसकी वजह से एक के बाद एक हाथी की मौत की खबर सुनने को मिल रही है। मंगलवर को वन मंडल में एक बार फिर एक हाथी के मौत की खबर मिली।

Read More : गिट्टी लोड ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल के गेरसा पहाड़ के करीब तेज दुर्गंध आ रही थी। जिस पर ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा तो एक हाथी का शव पड़ा हुआ था। करीब ५-६ दिन पहले हुई मौत की वजह से हाथी का शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। प्रारंभिक विवेचना में यह बात कही जा रही है कि पहाड़ से गिरने की वजह से नर हाथी की मौत हुई है। उसके पहाड़ से गिरने के पीछे एक और कयास लगाए जा रहे हैं। जिसमें यह कहा जा रहा कि हाथियों में आपस में विवाद हुआ होगा। शायद इस बीच नर हाथी, पहाड़ से जमीन पर गिर गया। हालांकि यह एक अनुमान है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के बाद ही उसके मौत की अधिकारिक पुष्टि हो सकती है। विभागीय अधिकारी भी डाक्टर के पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

मुश्किल से निकाया गया शव
वन विभाग की टीम जब घटना स्थल पहुंची तो तेज दुर्गंध आने की वजह से वहां एक पल रुकना मुश्किल था। परेशानी उस समय बढ़ गई जब हाथी का शरीर पूरी तरह से गल गया था। इसलिए उठाने में विभागीय जवानों को काफी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि देर शाम तक हाथी के शव को बाहर निकाल कर पीएम कराने की बात कही जा रही है। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।