27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिट्टी लोड ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

- बरमकेला थाना क्षेत्र के छुहीपाली मेन गेट की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 6:49 PM IST

गिट्टी लोड ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

गिट्टी लोड ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

रायगढ़. बिलाईगढ़ से गिट्टी लोड कर छुहीपाली वापस लौट रहे ट्रैक्टर का चालक का नियंत्रण खो जाने से पलट गया। इससे ट्रैक्टर में बैठे चारो महिला (रेजा) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बरमकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रिफर कर दिया गया। चारों महिलाओं को रायगढ़ जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य महिलाओं का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।

Read More : बिजारी कोल माइंस का उद्घाटन करने पहुंचे एसईसीएल के सीएमडी रेड्डी ने कोयला उत्पादन को लेकर क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर...
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार २५ जून की दोपहर आयसर सोल्ड ट्रैक्टर में चालक पिंटू उर्फ छोटू के साथ चार महिलाएं (रेजा) सवार होकर बिलाईगढ़ गई थीं। जहां से ट्रैक्टर में गिट्टी लोड वे वापस छुहीपाली लौट रहे थे। शाम करीब ०४ बजे छुहीपाली मेन गेट के पास ट्रैक्टर चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर मोड़ पर पलट गया। इससे ट्रैक्टर में सवार सभी रेजा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिरे।

इस घटना में चारों महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिलाओं को बरमकेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रिफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद बरमकेला अस्पताल में आरोपी चालक था, लेकिन रिफर की बात सुनकर वह डर गया और मौके से फरार हो गया है।

रास्ते में एक ने तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि चारों महिलाओं को रायगढ़ जिला अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में सूपा के पास तौंसीर निवासी पुष्पा निषाद पति घुरऊ निषाद ४७ वर्ष ने अपना दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक पिंटू उर्फ छोटू के खिलाफ धारा ३०४ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।