रायगढ़

साइकिल चुरा कर भाग रहे थे ये साइकिल चोर, बीच राह में उतरा चेन, एक पकड़ाया

- ग्रामीणों ने पहले की खूब पिटाई फिर पुलिस को सौंपा -सारंगढ़ थाना क्षेत्र के नीम गांव का मामला

2 min read
Oct 07, 2018
साइकिल चुरा कर भाग रहे थे ये साइकिल चोर, बीच राह में उतरा चेन, एक पकड़ाया
साइकिल चुरा कर भाग रहे थे ये साइकिल चोर, बीच राह में उतरा चेन, एक पकड़ाया

रायगढ़. पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल चोर सक्रिय हैं। इसी तरह साइकिल चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा जबकि एक आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से बचते हुए भाग गया। पकड़े गए आरोपी की वैसे तो खूब पिटाई की फिर उसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।

इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नीम गांव निवासी झम्मन लाल अपने खेत में लगाए धान की फसल में दवा छिड़काव करने के लिए खेत गया था। इस समय वह अपनी साइकिल को खेत के मेड़ ने ही रख दिया और दवा का छिड़काव करने लगा। वह जब खेत में दवा छिड़काव करने व्यस्त था तब दो ग्रामीण आए और उसकी साइकिल को लेकर भागने लगे। इधर दवा छिड़काव में मग्न ग्रामीण की नजर जब उन आरोपियों पर पड़ी तो वह भी उन्हें पकडऩे के लिए दौडऩे लगा।

दोनों आरोपी साइकिल में सवार होकर तेजी से भाग रहे थे लेकिन इन मौके पर साइकिल की चेन उतर गई। इससे भी आगे नहीं बढ़ सके। ऐसे में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे झम्मन लाल शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को एकत्रित किया। उसकी आवाज सुनते ही कुछ ही दूरी पर अलग-अलग खेत में काम कर रहे आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपियों को पकडऩे लगे। इस समय एक आरोपी तो ग्रामीणों को छकाते हुए वहां से भाग गया लेकिन एक नहीं भाग सका। ग्रामीणों ने पहले तो उसकी खूब पिटाई की। वही उसके बाद उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम भाठागांव कोसीर के साधु पिता संतोष लहरे बताया।

112 को बुलाकर किया पुलिस के हवाले
बताया जा रहा है कि पहले आरोपी की खूब पिटाई की। वही उसके बाद ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही 112 में ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान कुछ ही देर के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त आरोपी को सारंगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अब तक 7 साइकिल की कर चुके हैं चोरी
पूछताछ के दौरान ग्रामीणों के पकड़ में आए आरोपी साधु लहरे ने बताया कि उसका जो साथी फरार हुआ है उसका नाम गोरीहारी निवासी मिथुन सतनामी है। वहीं दोनों के द्वारा अब तक आसपास के क्षेत्रों में 7 साइकिल की चोरी की जा चुकी है।

Published on:
07 Oct 2018 09:19 pm