रायगढ़

CG Accident News: ट्रेलर की चपेट में आकर एक युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Road Accident News: रायगढ़ जिले में पैदल चल रहे एक युवक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 1:19 PM IST
CG road accident
Road accident

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैदल चल रहे एक युवक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित आसपास के लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

CG Accident News: ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG Accident News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोटरीमार गांव निवासी पदुम लाल चौहान 20 साल बीते सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर दोस्तो के साथ घरघोड़ा की ओर जा रहा था। तीनों गांव लौटे रहे थे। बस बीच बाइक की पेट्रोल खत्म होने पर पदुम लाल चौहान के साथियों ने उसे पेट्रोल पंप के पास बाइक से उतार दिया। ऐसे में वह पैदल जा रहा था। इस बीच अज्ञात ट्रेलर चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और उसे जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे से युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी कुछ देर में ही आसपास के लोगों को हुई। ऐसे में आसपास के लोग सहित कोटरीमार गांव के ग्रामीण बड़ी संया में मौके पर पहुंचे और घटना से नाराज होकर मौके पर ही चक्काजाम कर दिया। इधर चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर घरघोड़ा पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए उन्हें शांत कराया। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दी गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरतार कर लिया जाएगा।

Updated on:
13 Nov 2024, 1:19 PM IST
Published on: