रायगढ़

CG Accident News: लापरवाही! ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, चालक की तलाश मेें जुटी पुलिस

CG Accident News: रायगढ़ जिले में एनएच-49 पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए एक बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 12:11 PM IST
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! भीषण सड़क हादसे में पिता समेत एक युवक की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच-49 पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए एक बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे ने अस्पताल पहुंचते तक दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा निवासी सिद्धेश्वर वैष्णव पिता अर्जुन दास वैष्णव (26 वर्ष) ट्रेलर चलाने का काम करता था। रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह अपनी बाइक क्रमांक सीजी-13 एएक्स 0477 से गाड़ी चलाने कुनकुनी साइडिंग गया था। जहां काम खत्म होने के बाद शाम को ट्रेलर कुनकुनी में खड़ी कर अपनी बाइक से घर आने के लिए निकला था। इस बीच उसी गांव का युवक चंद्रभान पटेल भी मिल गया।

CG Accident News: दो युवकों की मौत

इससे दोनों एक बाइक से अपने गांव बोतल्दा लौट रहे थे। वे चोढ़ा चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी-12 एएक्स 8226 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत बीच सड़क में दूर जाकर गिरे। यह हादसा इतना जोरदार था कि चंद्रभान पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिद्धेश्वर वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को खरसिया अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने चंद्रभान को मृत घोषित कर उसके शव को मरच्यूरी में रखवाते हुए सिद्धेश्वर का उपचार शुरू किया, लेकिन उसे गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति लगातार गंभीर होते जा रही थी।

इससे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शाम करीब 6 बजे मेकाहारा लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

चालक की तलाश मेें जुटी पुलिस

बाइक सवार युवकों को दुर्घटनाग्रस्त करने के बाद ट्रेलर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। इससे वह वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक सिद्धेश्वर के परिजनों का कहना था कि एनएच-49 में दिन हो या रात इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज ही रहती है। इससे आए दिन हादसा हो रहा है। इसके बाद भी इन हादसों को रोकने के लिए लिए कोई खास पहल नहीं हो रही है।

Updated on:
4 Jan 2025, 12:11 PM IST
Published on: