25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide Case: फेसबुक पर लाइव आकर महिला ने की सुसाइड, इन तमाम दिग्गजों पर FIR दर्ज…

Suicide Case: बिलासपुर जिले में फेसबुक में वीडियो अपलोड कर रेलकर्मी की पत्नी ने पड़ोसियों पर प्रताडंना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन अपराध दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 8 Oct 2024, 4:21 PM IST

cg news

cg news

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फेसबुक में वीडियो अपलोड कर रेलकर्मी की पत्नी ने पड़ोसियों पर प्रताडंना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन अपराध दर्ज किया है। आत्महत्या करने से पहले महिला ने 2 वीडियो जारी कर नेता, डॉक्टर, वकील और पुजारी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था, उन सभी पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Suicide News: 33वीं बटालियन के जवान ने राइफल से खुद को मारी गोली, सदमे में परिजन….

Suicide Case: इन पर लगाया था आरोप

Suicide Case: अश्विनी (पप्पू) यादव, एडवोकेट दीप्ति शुक्ला व उनका पति अनिल शुक्ला, नागू राव, डॉ. अजीत मिश्रा, विवेक अग्रवाल, साईं दरबार का पंडित और उनका बेटा आदि पर आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि पिछले 4 साल से पप्पू यादव और अन्य पड़ोसियों द्वारा छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करते हैं। जिसकी वजह से मैं सो नहीं पा रही थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने फेसबुक वीडियो में जिनके नाम महिला ने सुसाइड से पहले लिखे है,ं सभी के नाम से केस दर्ज करलिया है।

मुख्य आरोपी पप्पू के खिलाफ कई अपराध दर्ज

पप्पू यादव उर्फ अश्वनी यादव ठेकेदार है। नेताओं के इर्द-गिर्द रहने वाला पप्पू यादव के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। हालांकि राजनीतिक रसूख के चलते वह कभी जेल नही गया। जिस अनिल बिल्डकॉन के यहां अश्विनी यादव पेटी ठेकेदार था। उसी से पैसों को लेनदेन के चलते घर घुसकर देर रात धमकाने के मामले में पप्पू यादव पर अपराध दर्ज हुआ था। पर उसने एंट्री सेपेट्री बेल ले ली थी।

इसके बाद मोहल्ले में ही रहने वाले दंत रोग चिकित्सक समीर मिश्रा ने भी प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। तब पुलिस मामले में अपराध दर्ज नहीं कर रही थी। तब तत्कालीन आईजी के निर्देश पर पप्पू यादव के खिलाफ तारबाहर थाने में अपराध दर्ज हुआ था। प्रताड़ित डॉक्टर ने मोहल्ला छोड़ दिया था।

रेलकर्मी की पत्नी ने चार साल से गुंडागर्दी और छेड़खानी करने का लगाया था आरोप

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने पप्पू यादव और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया है। दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग में मैग्नेटो मॉल के बाजू से सांई दरबार वाली गली में रहने वाली रेलवे टीटीई अजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने रविवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले फेसबुक में महिला ने पप्पू यादव सहित करीब दस लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और गुंडागर्दी का आरोप लगाया था।