बताया जा रहा है कि जब छेड़छाड़ की शिकायत मिली, तो स्कूल विभाग ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब आवाज़ बुलंद होती चली गई, तब जाकर प्राचार्य ने कसडोल थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपी संजय कुमार के खिलाफ धारा 74 बीएनएस और 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है, साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच भी कर रही है।