
CG Navratri 2024: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोने-हीरे से जड़ित मां दुर्गा की 35 फीट की मूर्ति व थाइलैंड के विश्व प्रसिद्ध अरूण देव मंदिर के तर्ज पर बनाया गया नैला दुर्गोत्सव की धुम ऐसी है कि देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है। चतुर्थी के बाद से मां दुर्गा नैला में घंटों तक सड़क जाम की स्थिति शाम को हर घंटे में उत्पन्न हो रही है।
CG Navratri 2024: जबकि अधिकांश श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से ही नैला पहुंचकर दुर्गा की मां दर्शन कर वापस लौट जा रहे हैं। इसके अलावा मंत्री सहित अन्य वीआईपी के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था शहर में चरमरा सी गई है। यातायात व पुलिस भी सीमित संसाधनों से व्यवस्था में लगी रहती है लेकिन बेबस नजर आती है। श्री श्री दुर्गा सेवा समिति नैला द्वारा हर बार नैला स्टेशन के सामने दुर्गोत्सव मनाने के लिए कुछ नया और भव्य विराजित करने की परंपरा रही है। यहां पिछले 12 से 15 साल से अधिक कुछ नया और हीरे-मोती से जड़ित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ विशेष पंडाल तैयार किया जाता है।
दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य पांडाल व मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई है। इस बार 5 शेरों के स्वर्णिम रथ पर विराजमान मां दुर्गा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां थाईलैंड के भगवान अरूण देव मंदिर की तर्ज पर 160 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। जिसमें मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। नैला दुर्गोत्सव में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश से भी लोग पहुंच रहे हैं। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा और भगवान अरूण देव मंदिर की तर्ज पर बना प्रवेश द्वार लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
नैला दुर्गोत्सव को देखने देशभर के अलावा प्रदेश से भी चार पहिया व दो पहिया वाहनों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसलिए तृतीया से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में शाम के बाद घंटो जाम लग रहा है। रविवार की रात 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक बीटीआई चौक, नहरिया बाबा रोड, नेताजी चौकी से दुर्गा पंडाल तक दो से तीन घंटे तक जाम का नजारा रहा है।
रविवार को छुट्टी होने की वजह से सुबह से ही जाम लगा रहा। सोमवार की सुबह से नेताजी चौक के आगे दुर्गा पांडल तक मेन रोड के अलावा गली-मोहल्ले में ही बाइक, कार व पैदल लोगों की भीड़ लगी रही। सोमवार को शहर में स्वास्थ मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष का भी आगमन हुआ। इससे ट्रैफिक व्यपस्था का पूरा बेड़ागर्क हो गया। बीटीआई चौक घंटो जाम लगा रहा है।
Updated on:
8 Oct 2024, 3:42 PM IST
Published on:
8 Oct 2024, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.