
CG Crime News: पुलिस को बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 18 आरोपियों को गिरतार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 52 बाइक भी जब्त की गई है। आरोपी इन चोरी की बाइक को शहर के विभिन्न जगहों से चोरी किए थे।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि शहर के इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर के पास से लगातार हो रही बाइक चोरी हो रही थी। इसको लेकर साइबर सेल और शहर के थानों को पुराने बाइक चोर की गतिविधियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए थे। इस पर साइबर सेल की टीम बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपियों पर निगाह रखी थी। वहीं पिछले दिनों बाइक चोरी का आरोपी राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर व सक्ती, हसौद, सारंगढ़ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संया में बाइक चोरी करने की बात बताई।
आरोपी के इस खुलासे पर साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टाफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाया। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दुपहिया वाहन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले।
वहीं 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है। आरोपी राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी ने बताया कि वह मास्टर की से लॉक खोलकर बाइक चोरी करता था।
इन चोरी की घटनाओं को राज उर्फ राजा खान पिता अली खान, अजय कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू निवासी खजरी, अर्जुन महिलाने पिता बाबू लाल महिलाने निवासी भदरा, मेमसाय साहू पिता मन्दरू लाल साहू निवासी खजरी, भानुप्रताप खूंटे पिता मनोहर लाल खूंटे निवासी हीरी थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़, लक्ष्मण दास महंत उर्फ छोटे पिता समारू दास महंत निवासी पटारीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, देवकुमार भारद्वाज पिता दुजेराम भारद्वाज निवासी ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा जिला सक्त, उसत दास महंत पिता गुलाब दास महंत निवासी सारसमाल थाना लैलूंगा, नरेंद्र पैंकरा पिता कमल पैंकरा बरसा बहार थाना लैलूंगा, रोहित सारथी पिता पिंटू सारथी वार्ड नंबर 1 लैलूंगा, जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, शोभाराम यादव, देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।