रायगढ़

CG Crime News: संदिग्ध हालत में अज्ञात वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime News: रायगढ़ जिले में गुरुवार को सुबह बुजीभवन के पास एक अज्ञात वृद्ध अचेत हालत में पड़ा था, जिससे पुलिस ने अस्पताल लेकर पहुंचा तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 4:57 PM IST
CG Crime News: संदिग्ध हालत में अज्ञात वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को सुबह बुजीभवन के पास एक अज्ञात वृद्ध अचेत हालत में पड़ा था, जिससे पुलिस ने अस्पताल लेकर पहुंचा तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे उसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

CG Crime News: अज्ञात वृद्ध की मौत

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बुजीभवन के पास करीब 65 वर्षीय बुर्जुग अचेत हालत में पड़ा था, इससे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, इससे पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा कर जांच कराया तो मृत हो चुकी थी।

जिससे उसके परिजनों की पतासाजी की गई तो आसपास के लोगों ने बताया कि विगत पांच-छह साल से यह बुजुर्ग आसपास में भिक्षा मांगता था, लेकिन कहां का है इसकी जानकारी नहीं है, ऐसे में पुलिस ने उसके शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाते हुए पतासाजी में जुटी है।

Updated on:
4 Apr 2025, 4:57 PM IST
Published on: