
CG Holiday: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) रथयात्रा, 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) महानवमी तथा 9 नवम्बर 2026 (सोमवार) दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) स्थानीय अवकाश के रूप में मान्य होंगे।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे। संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बाजीनपाली, शांतिनगर, वार्ड क्रमांक 32 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएं 23 जनवरी तक नियत समय के भीतर परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं नियम-शर्तें परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं, जिनका अवलोकन करने के बाद ही आवेदन करने की अपील की गई है।