रायगढ़

CG Lightning Death: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 5 की मौत, दो मासूम घायल

Chhattisgarh Incident: CG Lightning Death: छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। यहां के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली के कहर से पांच लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 7:20 AM IST
CG Lightning Death

CG Lightning Death: आकाशीय बिजली गिरने से रायगढ़ और जशपुर जिले में 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। रायगढ़ में दो और जशपुर में 3 लोगों की मौत हो गई।

रायगढ़ में रविवार की शाम बदले मौसम के बीच गिरी गाज की चपेट में आकर दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्गापुर मनीषा मंडल (16) की गाज की चपेट में आकर मौत हुई। वहीं धरमजयगढ़ के ही लक्ष्मीपुर में बुधनी मिंज (50) की गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। बुधनी मिंज के घर मेहमानी में दो बच्चे 1 साल व 4 साल भी गाज की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Lightning Death: खेत में धान का रोपा लगा रहे थे पति-पत्नी

इधर, जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत एक अन्य ग्रामीण शामिल है। शनिवार शाम करीब 4 बजे एकम्बा गांव में में यह घटना हुई। मोहरसाय राम (55) और उनकी पत्नी परबी बाई (53) वर्ष खेत में रोपा लगा रहे थे।

इसी दौरान छिछली गांव के जगसाय राम (42), की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परबी बाई को सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने रवियार को सुबह 5 बजे दम तोड़ दिया।

Updated on:
19 Aug 2024, 7:20 AM IST
Published on: