मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है। यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।