रायगढ़

CG Murder Case: पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर रची ये झूठी कहानी… मां-बहन भी गिरफ्तार

Murder News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर हादसे के रूप में सुनियोजित साजिश करने वाले पति, मां और उसकी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

less than 1 minute read
Nov 14, 2024
CG Murder News

CG Murder News: पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फंसने का डर लगा तो मां और बहन की मदद से लाश को बाड़ी की ओर ले गया। लाश को फर्श पर पटक दिया, ताकि ऐसा लगे कि गिरने से मौत हुई है। हद तो तब हो गई जब सबकुछ सामान्य दिखाने के लिए वह लाश को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच गया। उसे क्या पता था कि डॉक्टर महिला को मृत घोषित करने के बाद उसका पोस्टमार्टम भी करवा देंगे। बस यहीं पूरी साजिश फूट गई। हत्यारे पति के साथ उसकी मां और बहन भी अब जेल में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की रात 9.15 बजे भागवत कुर्रे (30) कोसीर का अपनी प%ी मालती कुर्रे से विवाद हुआ था। इस दौरान उसने मालती की गला दबाकर हत्या कर दी। गुस्सा थोड़ा शांत हुआ तो उसे फंसने का डर लगा। उसने अपननी मां चंद्रिका बाई और बहन जानकी अनंत को अपने रूम बुलाया। भागवत ने मां-बहन के साथ मिल मालती की लाश को रूम से उठाकर बाड़ी के पास कुंआ किनारे ले गए। यहां लाश को फर्श पर पटक दिया।

फिर पड़ोसियों को सूचना दी कि मालती गिरकर बेहोश हो गई। मोहल्लेवालों के सामने उसे सारंगढ अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर, सारंगढ़ पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया। मृतिका का पीएम कराया, जिसमें गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पूछताछ में तीनों ने हत्या करने और उसे छिपाने की बात कबूली। तीनों को धारा 103-1 समेत 2 अन्य धाराओं के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Published on:
14 Nov 2024 02:56 pm