CG Murder Case: जशपुर जिले में साइकिल सवार पर टांगी से हमला कर अज्ञात आरोपितों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला के आश्रित ग्राम चूल्हापानी की है। ग्रामीण ठीरू टेलर (50) सोमवार की देर शाम खेत से काम करके साइकिल से अपने घर की ओर वापस लौट रहा था।