रायगढ़

CG News: टीपाखोल डैम में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव, शनिवार से था लापता

Raigarh News: रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में शनिवार से लापता 12वीं के छात्र की लाश रविवार सुबह पानी से बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Apr 27, 2026
CG Conversion: बीमार युवती को झांसा देकर धर्मांतरण का प्रयास, उपचार के दौरान हो गई मौत, दोषी महिला को उम्रकैद

CG News: रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में एक 12वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों के मदद से शव को बाहर निकालकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त घटना कोतरारोड थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार के जेपीएल प्लांट में अस्सिटेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ दिलीप वैष्णव अपने परिवार के साथ प्लांट के क्वाटर में रहता हैं। दिलीप का 17 साल 6 माह का बेटा सार्थक वैष्णव शनिवार को सुबह अपनी बाइक लेकर घर से घुमने के लिए निकला था, लेकिन (CG News) रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना तमनार थाना में दी। जिससे पुलिस ने उसके मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर जांच शुरू किया तो उसका लोकेशन टीपाखोल क्षेत्र में बताया, जिससे पुलिस खोज करते हुए रविवार को सुबह टीपाखोल डेम पहुंचे तो उसकी बाइक व चप्पल डैम के पास मिला।

लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश

इससे आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक शनिवार दोपहर से यहां पर खड़ी है। इसके बाद पुलिस को पानी में डूबने की शक होने पर तत्काल गोताखोर की टीम बुलाई गई। इससे गोताखोरेां ने डैम में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, जिससे करीब आधे घंटे तक पानी में खोजबीन करने पर गहरे पानी में उसका शव मिला। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया और घटना की सूचना उसके परिजनेां को देते हुए शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है।

मृतक के दोस्तों को भी नहीं थी जानकारी

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार से सार्थक वैष्णव के लापता होने पर उसके परिजनेां ने पहले उसके दोस्तों से पूछताछ किया, लेकिन दोस्तों ने बताया कि आज उससे संपर्क नहीं हुआ है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि सार्थक को तैरना नहीं आता था, इसके बाद भी डैम पहुंच गया था, ऐसे में हो सकता है, हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास गया होगा तो उसमें गिरने से गहरे पानी में चले जाने से डूब गया होगा। हालांकि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Published on:
27 Apr 2026 05:15 pm