रायगढ़

CG News: बिना एटीएम और ऑनलाइन लेनदेन के बुजुर्ग के खाते से 17 लाख पार, जानकर पुलिस भी हुई हैरान, अपराध दर्ज

CG News: रायगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग के खाते से 17 लाख रुपए पार हो गया है। बुुजुर्ग का कहना है कि वह न तो एटीएम का उपयोग करता है और न ही ऑनलाइन लेन-देन करता है, फिर भी रुपए निकल गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2025, 11:42 AM IST
CG News: बिना एटीएम और ऑनलाइन लेनदेन के बुजुर्ग के खाते से 17 लाख पार, जानकर पुलिस भी हुई हैरान, अपराध दर्ज

CG News: रायगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग के खाते से 17 लाख रुपए पार हो गया है। बुुजुर्ग का कहना है कि वह न तो एटीएम का उपयोग करता है और न ही ऑनलाइन लेन-देन करता है, फिर भी रुपए निकल गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी गौरीशंकर बेरीवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में बचत खाता है। उक्त खाते में वह आश्यकता के अनुसार रकम जमा व आहरण करता है। वहीं वह न तो बैंक से एटीएम कार्ड लिया है और न ही ऑनलाइन लेनदेन करता है।

पीड़ित का कहना है कि बैंक खाता खोलते समय जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था वह विगत 30 अक्टूबर 2024 को शहर के संजय कांप्लेक्स क्षेत्र में गिरकर गुम हो गया था। इसकी शिकायत उसी दिन थाना में पहुंचकर मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराते हुए उक्त सिम को बंद कर नया सिम ले लिया था और दूसरे मोबाइल में से चालू कर उपयोग कर रहा था।

इस दौरान उसने विगत सितंबर 2024 में उसने बेलादुला में स्वयं के स्वामित्व की भूमि को बेचकर प्राप्त रकम 12 लाख 99 हजार रुपए चार सितंबर 2024 को चेक के माध्यम से उक्त खाता में जमा किया। इससे पहले भी बैंक के कुछ रकम जमा था और बाद में भी उक्त खाते में रकम जमा की गई थी। इस तरह अक्टूबर की माह में उसके खाते में कुल 17 लाख 16 हजार 853 रुपए जमा थे।

बैंक गया तो खुलासा

विगत 28 मार्च को गौरीशंकर बेरीवाल ने व्यक्तिगत खर्च के लिए रकम निकालने के लिए जब बैंग पहुंचा और जमा रुपए के बारे में जानकारी मांगी तो बैंक कर्मचारियों ने उसे बताया कि उसके खाते में 5,743.63 रुपए जमा है। इससे उसने कहा कि जब से रुपए जमा किया है तब से वह लेनदेन नहीं किया है तो उसके पैसे कहां गायब हो गए।

बताया कि 30 अक्टूबर 2024 से 16 नवंबर 2024 तक कुल 17 लाख, 16 हजार, 552 रुपए का आहरण हुआ है। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Updated on:
6 Apr 2025, 11:42 AM IST
Published on: