रायगढ़

CG News: सड़क की बदतर हालत से राहगीर परेशान, एसडीएम ने PWD के अधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब…

CG News: लगातार आम जनों के आवाज उठाने पर जब कुछ नहीं हो पाया तो पत्थलगांव के विधायक गोमती साय ने धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोमवार को विधायक कार्यालय बुलाकर जम कर फटकार लगाई।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 5:38 PM IST
CG News

CG News: पत्थलगांव एसडीएम ने धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग और पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव को लोकमार्ग पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग के रख रखाव को लेकर न्यूसेंस हटाने नोटिस जारी किया है। साथ ही न्यायालय में पेश होकर 11 सितंबर 2024 तक जबाब देना होगा।

CG News: जनहानि होने की आशंका

विधायक गोमती साय ने धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोमवार को अपने कार्यालय बुलाकर जमकर फटकार भी लगाई थी। पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग जो पत्थलगांव के इंदिरा चौक से होकर गुजरता है पर बस स्टैंड पत्थलगांव शहर से लेकर आगे जाने में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें कभी भी जन हानि होने की आशंका बनी हुई है।

लगातार आम जनों के आवाज उठाने पर जब कुछ नहीं हो पाया तो पत्थलगांव के विधायक गोमती साय ने धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोमवार को विधायक कार्यालय बुलाकर जम कर फटकार लगाई थी।

लोक न्यूसेंस हटाने में नोटिस जारी

एक से दो दिन में शहर से आने जाने मार्ग को बेहतर करने निर्देश दिए थे पर आज तक बस स्टैंड से धरमजयगढ़ मार्ग में कुछ होता नही दिखा है। वहीं अब एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने भी कड़ा रुख अतियार करते हुए लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ और पत्थलगांव को लोक न्यूसेंस हटाने में नोटिस जारी के जल्द मार्ग को बेहतर करने उसके रखरखाव उन्नयन के साथ 11 सितबंर को न्यायालय में उपस्थित होकर जबाब देने कहा है।

अब देखना होगा कि नींद में सोया लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव शहर के स्टेट हाइबे मार्ग के मरमत और रखरखाव को लेकर कब कार्य करना शुरू करता है। रायगढ़ रोड सड़क से गुजरने वाले लोग एक से दो किलोमीटर सड़क पार करने को बड़ा पहाड़ चढ़ने जैसा बताते हैं।

सड़क को बेहतर बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं

CG News: उनका कहना है कि लगातार सड़कों में जान लेवा गड्ढे बने रहते हैं, पर लोक निर्माण विभाग जिसकी जिम्मेदारी है कि वो सड़क को बेहतर बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और आम लोगों से लेकर उस सड़क से सफर करने वाला हर व्यक्ति काफी ज्यादा परेशान होता है। लेकिन सड़क विभाग के जिमेदार अधिकारी कुभकर्णी नींद से जागने को तैयार ही नहीं नहीं होते हैं।

Updated on:
5 Sep 2024, 5:38 PM IST
Published on: