रायगढ़

CG News: युवक ने अज्ञात कारण से कर लिया कीटनाशक का सेवन, उपचार के दौरान मौत

CG News: तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन रात करीब 11 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
less than 1 minute read
May 21, 2024
CG News

CG News: एक युवक ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपल्ली निवासी नित्यानंद किसान (40 वर्ष) ड्रायवरी का काम करके पत्नी व दो बच्चों का पालन -पोषण करता था। कुछ दिनों पहले आपसी विवाद होने से उसकी पत्नी मायके चली गई। इसको लेकर वह परेशान रहता था।

19 मई को शाम करीब 6 बजे उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन रात करीब 11 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर उपचार के बाद तबीयत और गंभीर होने लगी तो उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
21 May 2024 03:23 pm
Published on:
21 May 2024 03:23 pm