रायगढ़

CG News: ट्रेन में सफर के दौरान अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचे से पहले हुई मौत, लू लगने की आशंका

CG News: पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोंच में सफर कर रही एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर रायगढ़ स्टेशन में उतारकर अस्पताल लाया गया तो उपचार के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 1:17 PM IST
CG News: ट्रेन में सफर के दौरान अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल पहुंचे से पहले हुई मौत, लू लगने की आशंका

CG News: पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोंच में सफर कर रही एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर रायगढ़ स्टेशन में उतारकर अस्पताल लाया गया तो उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के सेमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर निवासी मालकी बाई राठौर पति कृष्णा राठौर (53 वर्ष) विगत दिनों दोनों पुरी गए थे, जहां से गुरुवार को पुरी-इंदौर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में सवार होकर भोपाल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जब ट्रेन झारसुगुड़ा पहुंची तो मालकी बाई राठौर की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे उसके पति कृष्णा राठौर ने इसकी सूचना रेलवे को दिया।

अस्पताल पहुंचे से पहले हो गई मौत

ऐसे में शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब ट्रेन रायगढ़ स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी व रेलवे टीम पहले से प्लेटफार्म पर मौजूद थी और महिला को ट्रेन से उताकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर ही उपचार हुआ कि महिला की मौत हो गई। ऐसे में जीआरपी ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते महिला को लू लग गई होगी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी है, हालांकि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Updated on:
26 Apr 2025, 1:17 PM IST
Published on: