
CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के कालिंदी कुंज निवासी संदीप रतेरिया पिता स्व. संतलाल रतेरिया (51 वर्ष) मंगलवार को अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था।
इससे तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अब मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।