रायगढ़

CG Train Incident: छत्तीसगढ़ में हो जाता कंचनजंगा रेल हादसा, पटरी से उतरे तेज रफ्तार ट्रेन के पहिए, मची अफरा-तफरी

Train Incident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा होने से टल गया। चिराईपानी व किरोड़ीमल के बीच तेज रफ्तार मालगाड़ी डीरेल हो गई। मालगाड़ी आउटर लाइन में बेक कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 7:49 AM IST
Train Incident

Chhattisgarh Train Incident: चिराईपानी व किरोड़ीमल के बीच गुरुवार को मालगाड़ी डीरेल हो गई। इससे हापा व समरसता एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित हुआ। दोनों ट्रेनों को किरोड़ीमल नगर के गेट के पास रोका गया। वहीं मेल को चांपा स्टेशन में रोका गया। वहीं मेल एक्सप्रेस के पीछे आने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

उक्त घटना शाम करीब 7.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी आउटर लाइन में बेक कर रही थी। इसी दौरान इंजन से लगा हुआ वैगन डीरेल हो गया। बताया जा रहा है कि अप तीन नंबर लाइन पर मालगाड़ी डी-रेल होने से अप व डाउन दोनों ओर की गाडिय़ां प्रभावित हुई। मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम देर रात तक जारी था।

CG Train Incident: ये ट्रेनें प्रभावित

मुम्बई से बिलासपुर होकर हावड़ा की ओर जाने वाली गाड़ियों को आउटर और छोटे स्टेशनों में घंटों नियंत्रित कर रखा गया। इसमें 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को भूपदेवपुर स्टेशन में 6 बजकर 13 मिनट से, 12151 समरसता एक्सप्रेस को भूपदेवपुर-किरोड़ीमलनगर के बीच 6 बजकर 41 मिनट से, 12809 हावड़ा-मुम्बई सुपरफास्ट मेल को चांपा जंक्शन में 7 बजकर 25 मिनट से और 18114 टाटानगर एक्सप्रेस को जांजगीर-नैला स्टेशन में 7 बजकर 37 मिनट से घंटों तक रोका गया। इसके अलावा बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाली 08736 मेमू को रद्द कर दिया गया। इसके कारण हजारों यात्री परेशान होते रहे।

Updated on:
12 Jul 2024, 7:49 AM IST
Published on: