रायगढ़

CG Weather Update: बादल व धूप ने बढ़ाई उमस, आज हल्की बारिश होने की संभावना

CG Weather Update: रायगढ़ जिले में विगत तीन-चार दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके चलते कभी तेज धूप तो कभी बादल का दौर चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2025, 2:42 PM IST
CG Weather Update: बादल व धूप ने बढ़ाई उमस, आज हल्की बारिश होने की संभावना

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विगत तीन-चार दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके चलते कभी तेज धूप तो कभी बादल का दौर चल रहा है। जिसके चलते गर्मी व उसम ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार रात में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

CG Weather Update: मौसम में बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके चलते सुबह से आसमान में बादल आ जा रहा है और दोपहर बाद तेज धूप होने से गर्मी के साथ उमस बढ़ जा रहा है, जिसके चलते लोगों के सेहत पर भी इसका बिपरित असर पड़ने लगा है। इसके चलते अब अस्पतालों में सर्दी-बुखार के साथ उल्टी-दस्त के भी मरीज आने लगे हैं।

ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के कुछ हिस्से तथा अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले एक-दो दिनों में सक्रिय होने की संभावना है।

हल्की बारिश के आसार

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ 61 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में बना हुआ है, तथा एक द्रोणिका मध्य पंजाब से उत्तर बंग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर-दक्षिण पश्चिमी विदर्भ से उत्तर कर्नाटक तक 1.5 किमी ऊंचाई पर बना है, जिसके चलते जिले मे इसका असर विगत तीन चार दिनों से दिखाई दे रहा है।

ऐसे में अभी यही स्थित अगले दो-तीन दिनों तक रहने की संभावना है। ऐसे रविवार रात में हवा के साथ हल्की बारिश हुई हुई तो वहीं सोमवार को जिले के कुछ हिस्से में हल्की वर्षा के अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकता है। मंगलवार को वर्र्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की बात कही जा रही है, ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तापमान में गिरावट आएगी।

Updated on:
19 May 2025, 2:42 PM IST
Published on: