रायगढ़

जिले के पांचों विधानसभा में 12 बजे तक मतदान का ये प्रतिशत, पढि़ए खबर कहां सबसे अधिक तो कहां सबसे कम

- नए मतदाताओं में दिख रहा जोरदार उत्साह

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
जिले के पांचों विधानसभा में 12 बजे तक मतदान का ये प्रतिशत, पढि़ए खबर कहां सबसे अधिक तो कहां सबसे कम

रायगढ़. जिले में चल रहे मतदान में युवाओं का जोरदार उत्साह देखा रहा है। दोपहर १२ बजे तक जिले में २५ प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं लैलूंगा विधानसभा में सबसे अधिक अब तक ३२.५५ प्रतिशत मतदान हुआ, तथा रायगढ़ विधानसभा में २४.६९ प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिल रही है। सारंगढ़ विधानसभा में भी मतदाताओं का रुझान अच्छा देखने को मिल रही है। दोपहर १२ बजे तक सारंगढ़ विधानसभा में २३.८५ प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका।

अगर धरमजयगढ़ विधानसभा की बात करें तो यहां दोपहर १२ बजे तक ३१.८६ प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं लोगों का कहना है कि धरमजयगढ़ में मतदान के लिए महिला-पुरुष सहित युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार के चुनाव में रायगढ़ के पांचों विधानसभा में मतदाताओं का रुझान ठीक है। वह अगर खरसिया विधानसभा की बात करें तो यहां दोपहर १२ बजे तक सबसे कम १८ प्रतिशत ही मतदान हो पाया। इस दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र में नए वोटर पूरी जोरशोर से लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि खरसिया में नए प्रत्याशी को जीताने के लिए युवा वर्ग जोरशोर से लगा हुआ है। वहीं पुराने मतदाता भी पीछे नहीं है।अगर रायगढ़ विधानसभा की बात किया जाए तो यहां सभी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लाईन लगी हुई है। लोगों में मतदान करने का जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

कई जगह ईवीएम में आई खराबी, देर से शुरू हुआ मतदान, वोट डालने घंटों इंतजार करते रहे मतदाता

जिले के पांचों विधानसभा में 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत
१.- लैलूंगा ३२.५५%
२.- रायगढ़ २४.६९%
३.- सारंगढ़ २३.८५%
४.- खरसिया १८%
५.- धरमजयगढ़ ३१.८६%

ये भी पढ़ें

Video Gallery : परिजनों के साथ वृद्ध पहुंचे वोट डालने, देखा गया उत्साह
Published on:
20 Nov 2018 01:24 pm
Also Read
View All