
कई जगह ईवीएम में आई खराबी, देर से शुरू हुआ मतदान, वोट डालने घंटों इंतजार करते रहे मतदाता
रायगढ़. रायगढ़ जिले के पांचों विधानसभा में सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान कई जगह ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान देर शुरू हो सका। इस दौरान मतदान करने के लिए लोग लाईन में खड़े रहे। जिले के पांचों विधानसभा में लोग सुबह ८.३० बजे मतदान करने के लिए लाईन में लग गए थे, इस दौरान कई जगह ईवीएम में खराबी आ गई जिससे देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं जिले में सुबह १० बजे तक १२.९७ प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदा नजर आ रही है। वहीं लैलूंगा विधानसभा के बड़े अतरमुड़ा पोलिंग बुथ में सुबह से मतदाताओं की लाईन लग गई थी।
यहां आई ईवीएम में खराबी
बेलादुला वार्ड क्रमांक २१ मतदान केंद्र क्रमांक २७ में सुबह ९ बजे मतदान शुरू हुई, तमनार के गारे गांव में मशीन खराब होने के कारण एक घंटा देरी से वोटिंग शुरू हो सका, लेकिन ९.३० बजे फिर से ईवीएम में खराबी आ गया, जिससे उसमें सुधार कर १० बजे शुरू किया गया मतदान। वहीं धरमजयगढ़ विधानसभा के उदउदा मतदान केंद्र में डेढ़ घंटे विलंब से मतदान शुरू हो सका तथा बंगरसुता मतदान केंद्र में मशीन खराब होने के कारण ४५ मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। खरसिया विधानसभा के बरभौना में करीब ६० मतदान होने के बाद मशीन में खराबी आ गई, जिसका सुधार कर ४८ मिनट विलंब के बाद मतदान शुरू हो सका। वहीं राजीवनगर और केवड़ाबाड़ी मतदान केंद्र में मशीन खराब होने की शिकायत मिली है।
अपने प्रत्याशियों को जीताने मतदाताओं से कर रहे थे आग्रह
जानकारी के अनुसार शहर के मतदान केंद्रों के बाहर पार्टी कार्यकर्ता अपने मतदाता को जीताने के लिए वोट देने आए मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने का आग्रह करते रहे। वहीं चक्रधनगर पोलिंग बुथ के बाहर करीब सभी पार्टी के कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। सभी कार्यकर्ता मतदाताओं से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे थे कि हमारे प्रत्याशी को वोट करें ताकि उसके जीत होने के बाद मतदाताओं के हर सुख-दुख में हमारा विधायक आपके साथ खड़ा रहेगा।
मतदाताओं को लुभाने बाट रहे थे चिकन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर बंगलापारा में मतदाताओं को लुभाने एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए उसके कार्यकर्ता चिकन का पैकेट बांट रहा था। इस पर विभाग द्वारा कर्रवाई करते हुए सके पास करीब दो क्विंटल चिकन जब्त किया है। वहीं अंबेडकर आवास में हो रहे चिकन वितरण के दौरान उडऩदस्ता दल ने कार्रवाई चिकन जब्त किया है।
बुजुर्ग महिलाओं का दिखा रुझान
शहर के बुलादुला मतदान केंद्र में बुजुर्ग महिलाओं का मतदान के लिए जोरदार रुझान दिख रहा था, लेकिन इस दौरान मशीन में खराबी आने के कारण उनको काफी देर तक लाईन में खड़ा रहना पड़ा, जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले के पांचों विधानसभा में मतदान का प्रतिशत
१५- लैलूंगा १४.५१%
१६- रायगढ़ १५%
१७- सारंगढ़ ११%
१८- खरसिया ९.३%
१९- धरमजयगढ़ १६%
Published on:
20 Nov 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
