रायगढ़

जिले में पुरुषों की अपेक्षा मतदान करने में महिला मतदाता रहीं आगे, कुछ ऐसा रहा मतदान का प्रतिशत

- जिले के पांचों विधानसभा में इस बार रहे 10 लाख 84 हजार 132 मतदाता
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 1:39 PM IST
जिले में पुरुषों की अपेक्षा मतदान करने में महिला मतदाता रहीं आगे, कुछ ऐसा रहा मतदान का प्रतिशत
जिले में पुरुषों की अपेक्षा मतदान करने में महिला मतदाता रहीं आगे, कुछ ऐसा रहा मतदान का प्रतिशत

रायगढ़. विधानसभा चुनाव में जिले के पांचों विधानसभा में हुए मतदान के आकड़ों में इस बार महिला मतदाता पुरूष मतदाता से आगे रहे। कुल मतदान प्रतिशत में जहां जिले में ८१.८९ प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है तो वहीं ८२.३१ प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार करीब आधा प्रतिशत महिलाओं का मतदान अधिक रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता करीब एक प्रतिशत आगे रही हैं। जिले के पांचों विधानसभा में इस बार १० लाख ८४ हजार १३२ मतदाता रहे हैं जिसमें से ८ लाख ९० हजार ५० मतदाता ने मतदान किया है। जिले में कुल ५ लाख ४१ हजार ८११ पुरुष मतदाता हैं जिसमें से ४ लाख ४३ हजार ७०९ पुरुष मतदान किया है। इसी प्रकार ५ लाख ४२ हजार २४४ महिला मतदाता में से ४ लाख ४६ हजार ३३४ महिला मतदाता ने मतदान किया है। वहीं अन्य वर्ग के कुल ७७ मतदाता हैं जिसमें से ७ ने मतदान किया है।

थर्ड जेंडर ने दिया वोट
मतदाता के रूप में कुल ३८ थर्ड जेंडर हैं। इसमें से महज ४ ने ही मतदान किया है। रायगढ़ विधानसभा में ३३ थर्ड जेंडर में से एक ने भी मतदान नहीं किया तो वहीं सारंगढ़ में ४ में से ४ ने मतदान किया। इसी प्रकार खरसिया में एक ने मतदान नहीं किया।

Published on: